उरई। जमीन के विवाद में चौराहे पर खड़े वृद्ध पर युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े चौराहे पर हुई चाकूबाजी की घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आटा थाना क्षेत्र के हैदलपुर गांव निवासी इकबाल खान (62) शनिवार को किसी काम से उरई आए थे। दोपहर को वह मेडिकल काॅलेज के पास खड़े थे, तभी उन पर हमलावरों ने चाकू से कई वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। वृद्ध पर हमले से आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वृद्ध ने आरोप लगाया कि गांव के ही बबलू, असलम ने उन पर हमला किया है। उनकी इन लोगों से पुरानी रंजिश चल रहा है। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *