संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:24 AM IST
माधौगढ़। बाइक से जा रहे दंपती की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक के सिर से हेलमेट हट गया और उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। घायलों को ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
माधौगढ़ के कुरतला गांव निवासी पिंटू परिहार (41) अपनी बीमार पत्नी रीना (36) का इलाज कराने ग्वालियर शुक्रवार की शाम जा रहे थे। देर शाम ग्वालियर के बेहटा थाने के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक से उछलकर सड़क के पार गिरे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से ग्वालियर के कमला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पिंटू की मौत हो गई। रीना की हालत गंभीर है। दूसरे दिन शव जब गांव पहुंचा तो मां कटोरी, 12 साल की बेटी पूनम और नौ साल का बेटा कृष्णा का रो-रो कर बुरा हाल है।
