उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी नरेंद्र सिंह (28) ट्रक चलाता था। वह चार दिन पहले ट्रक लेकर महाराष्ट्र गया था। जहां सुंदरपुर के पास वह ट्रक से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को उसे ग्वालियर लाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)