संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:53 AM IST
उरई। खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में लपट गया। जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। चीखपुकार सुन दौड़े लोगों ने उसको निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी बबलू (40) रविवार की सुबह खेत पर ट्रैक्टर से जुताई तक रहा था। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। जिससे वह नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुन दौड़े लोगों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)