संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sat, 13 May 2023 01:11 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसी।

उरई। ट्रैक्टर चालक ने अज्ञात कारणों के चलते खेत पर पेड़ पर साफी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने शव लटका देखा। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा गांव में मगराया निवासी बलवीर कुशवाहा (22) रहकर ट्रैक्टर चलाता था। गुरुवार देर रात वह खेतों की ओर निकल गया था। शुक्रवार की सुबह उसका शव पेड से लटका मिला। भाई रामलला ने बताया कि बलबीर शराब का लती था। गुरुवार को वह सुबह से ही शराब पी रहा था और गांव के कई लोगों को भी उसने शराब पिलाई थी। इसे लेकर घर में कहासुनी हुई थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। युवक की मौत से परिजन बेहाल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *