संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:24 AM IST
कालपी। सरकारी संस्थाओं से कर्ज लेकर लोग भूल गए हैं। जिन से वसूली के लिए लगातार तहसील प्रशासन कार्रवाई भी कर रहा है। तहसील को हर महीनें तीन करोड़ रूपये वसूली करनी हैं। जिसके तहत अभियान चलाकर तीन बकायेदारों को हिरासत में भी लिया गया है। तहसीलदार शेरबहादुर सिंह ने बताया कि 25 करोड़ की वसूली बकाया चल रही है। बकायेदारों को नोटिस भी जा चुका है। उसके बाद भी बकाया जमा नहीं हो रहा है। गुरुवार को इंडियन बैंक के मैनेजर अभिनव वाजपेई ने अभियान में सरफराज,इंतजार अली,मोहसिन खान को पकड़कर पुलिस को सौंपा। (संवाद)
त्योहार को लेकर नगर में शुरू हुआ मिलावट का खेल
कालपी। त्योहारों को लेकर मिलावटखोर भी सकि्रय हो गए हैं। जो नकली खोवा से लेकर मेवा तक बाजार में बेच रहे हैं। जिससे लोगो की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। नगर की खोवामंडी से कानपुर झांसी गुना शिवपुरी इंदौर भोपाल उरई पुखरायां के आसपास के क्षेत्र में खोवा भेजा जाता है। कालपी के आसपास के ग्रामीण अंचलों में दूध से खोवा तथा मावा तैयार किया जाता है। लेकिन त्योहारी मौसम में नकली खोवा तैयार करने वाले कारोबारी भी धंधा शुरू हो गए हैं। जो दूध तो काम आलू, शकरकंद, रिफाइंड तथा अखाद्य वस्तुओं को मिलाकर खोवा तैयार करते हैं। खोवा व्यापारी देव सिंह यादव, अजय सिंह, श्याम पाल, रामसिंह पाल ने बताया कि कालपी में ही खोवा की प्रसिद्ध मंडी है। यहां पर प्रतिदिन 15 से 20 क्विटंल खोवा की खपत होती है। खाद्य विभाग के डीओ जतिन सिंह ने बताया कि शीघ्र ही मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।