उरई। नाले में पटी पड़ी गंदगी से लोग परेशान हैं।

गंदगी अब घरों, दुकानों के बाहर महीनों से जमी है, जो बीमारी भी फैल रही है। अपनी समस्या को लेकर जब शिकायत की तो पालिका ने फर्जी निस्तारण भी कर दिया। जिससे लोगों में रोष है।

शहर के रामकुंड पर सड़क किनारे करीब 50 दुकानें और घर बने हैं। दुकानों के बाहर से नाला निकला हुआ है। जिसमें आसपास की गंदगी भी आती है। जो कई जगह से खुला हुआ है। गंदगी बहकर आकर रामकुंड पार्क के ठीक सामने बनी दुकानों के बाहर जमा हो जाती है। जिससे बदबू और बीमारी फैलती है।

सफाई दो महीने से अधिक समय से नहीं हुई। सफाई करने के लिए दुकानदारों ने जब पालिका में लिखित शिकायत की तो उन्होंने दो दिन का आश्वासन दिया। आश्वासन के एक महीने बाद भी कोई सफाई नहीं हुई। उसके बाद ऑनलाइन शिकायत हुई तो उसका निस्तारण भी ऑनलाइन फर्जी हो गया। जिससे लोगो में नाराजगी है।

दुकानदारों ने बताया कि आसपास 50 दुकानें बनी होंगी। गंदगी से पटे नाले ग्राहकों को अंदर बैठने तक नहीं देते हैं। पहले तो साफ-सफाई हो जाती थी। अब सभासद भी नहीं सुनते हैं।

ईओ विमलापति ने बताया कि सफाई को लेकर अगर शिकायत आई थी तो दिखवाएंगे। क्यों सफाई नहीं हुई। जल्द नाले की सफाई होगी।

कपड़े के दुकानदार इसरार ने बताया कि उन्होंने खुद सफाई के लिए दो से तीन बार शिकायत की। लेकिन कोई सफाई करने नहीं आया।

ऑटो पार्ट्स के दुकानदार जान मोहम्मद ने बताया कि सड़क पर दुकान होने के बाद सफाई नहीं होती है। सभासद से लोगो ने समस्या बताई थी। लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें