उरई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। जिला परिषद परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया ने उनके बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. रेहान सिद्दीकी ने कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। बच्चों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते थे। बच्चे भी उनसे बहुत प्रेम करते थे। इसीलिए उनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसुंदर, अनुज मिश्रा, राजीव नारायण मिश्रा, जावेद, अरविंद सेंगर, संतोष ठाकुर, गुड्डू रिजवी, राजकुमार वर्मा, राजेश प्रजापति, हाजी ख्वाजा बख्श, सिद्धार्थ दीवोलिया, कासिम मंसूरी, अशरफ जावेद, मैराज सिद्दीकी, राजेश बुधौलिया, शेरसिंह दोहरे, नफीस पठान आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने नेहरू का जन्मदिन मनाया
कोंच। नगर कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में सरोजिनी नायडू पार्क में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी रहे। खाबरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि युग दृष्टा और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू ने देश के विकास में जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, सभासद आजाद उददीन, कमल दोहरे, रामकिशोर पुरोहित, तौसीफ मेंबर, महाराज सिंह, देवेंद्र, विनोद कुशवाहा, इरशाद, मोहम्मद जाकिर, श्रीनारायण दीक्षित, सभासद विक्की द्विवेदी, शकील मकरानी, जाहिद खान, गुड्डू अवस्थी, बबलू शर्मा, अनिल राठौर आदि मौजूद रहे। (संवाद)