संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
कोतवाली क्षेत्र के धंतौली गांव की घटना, घर के बाहर खेलते वक्त डंस लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। घर के बाहर चबूतरे पर खेल रहे मासूम को सांप ने डंस लिया। जिससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के धंतौली गांव निवासी दयाराम कुशवाहा का 10 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश गुरुवार की शाम घर के बाहर चबूतरे पर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी उसे सांप ने काट लिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा, साथी बच्चे भागकर अंदर गए और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि पिता खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। ऋषिकेश नौ बहनों के बाद हुआ था। उसकी मौत से परिजन बेहाल हैं।