संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Mon, 14 Aug 2023 12:45 AM IST

उरई। देशभक्ति के गीतों के साथ नगर पालिका के पालिकाध्यक्ष, ईओ, सभासद, कर्मचारी सोमवार की शाम तिरंगा रैली निकालेंगे। सभी के हाथों में तिरंगा होगा। करीब एक किलोमीटर तक रैली निकाली जाएगी। इसके लिए पालिका कई दिनों से तैयारियां कर रही थी।

स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका पूरे शहर को तिरंगी लाइटों से रोशन करने वाली है। इसके लिए एक किलोमीटर तक झालर भी लगाई गई है। सभी प्रमुख चौराहों पर शहीदों की प्रतिमा पर भी लाइट व सजावट की व्यवस्था की गई हैं। हर चौराहे व प्रमुख सड़कों पर लाइट भी लगाई गईं है। इन्हें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जलाया जाएगा। इसके साथ ही अमृत महोत्सव के तहत पालिका के सभी कर्मचारी, अधिकारी, सभासदों के साथ पालिकाध्यक्ष रैली निकालेंगी। जिसके लिए पालिका ने तैयारी पूरी कर ली हैं। आगे सभी के हाथ में झंडे होंगे। पीछे पालिका की गाड़ी भी चलेगी। देशभक्ति के गाने भी बजेंगे। सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि 100 से ज्यादा कर्मचारी लगाकर साफ-सफाई करा ली गई है। इसके साथ ही सोमवार की रात तक अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका ईओ विमलापति ने बताया कि सभी लाइटों को सोमवार की पूर्व संध्या ही चालू किया जाएगा। सभी डिवाइडरों पर रंग करवा दिया गया है। रैली को भव्य रूप दिया जाएगा। जिसमें सभी पालिकाओं से जुड़े लोगों के साथ समाजसेवी भी शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *