उरई। चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला ऑल इंडिया क्रिकेट टी-20 लीग टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में प्रयागराज को हराकर लखनऊ ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर को हराकर मुरादाबाद ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला शनिवार को सुबह 10 बजे से होगा।

सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ करने के लिए डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी ईरज राजा ग्राउंड पर पहुंचे और टीमों का परिचय लिया। पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज डीसीए ने 20 ओवरों 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 18.3 ओवरों में पांच विकेट खोकर 215 रन बनाकर मैच जीत लिया।

दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद की टीम ने 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम मात्र 19.3 ओवरों में 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अब शनिवार को फाइनल मुकाबले में लखनऊ और मुरादाबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। सचिव विकास कुमार शर्मा ने बताया फाइनल मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा। विजेता और उपविजेता टीम को चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला ऑल इंडिया टी 20 की ट्रॉफी प्रमुख सचिव और जिला जज प्रदान करेंगे।

फाइनल मैच देखने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चार डायरेक्टर आ रहे है। इस दौरान यूपीसीए के डायरेक्टर श्यामबाबू, विनय कुमार सिंह, हरेंद्र विक्रम सिंह, विनोद चतुर्वेदी, शरद श्रीवास्तव प्रदीप सिरोठिया,उदयवीर सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *