कालपी। दशहरा मिलन समारोह और डांडिया के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन दृढ़ोमर वैश्य समाज महिला इकाई ने नगर के एक गेस्टहाउस में किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता गुप्ता, विशिष्ट अतिथि अंचल अध्यक्ष, सुमन गुप्ता व उपाध्यक्ष शांति गुप्ता ने मां दुर्गा का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके बाद बच्चों का फैशन शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा महिलाओं ने डांडिया नृत्य कार्यक्रम हुआ। एक दूसरे को दशहरा की शुभकामनाएं दी गईं। नगर में आयोजित हुआ डांडिया नृत्य का पहला कार्यक्रम था, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संरक्षक रानी गुप्ता, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, किरन गुप्ता, मोहनी गुप्ता, ममता गुप्ता, गुड़िया गुप्ता, अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहीं।