संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। गांधी महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में सत्यम ने प्रथम, सचिन राजपूत ने द्वितीय और आकाश श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि दौड़ बालिका प्रतियोगिता में रश्मि ने पहला, निधि यादव ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रिले रेस में हिमांशु पाठक, सत्यम, आकाश श्रीवास्तव, आलोक बाबू, आदिल अली, अरिजीत सिंह विजेता रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सचेंद्र सिंह, प्रिंस व सगीर विजेता रहे। खो खो में रानी लक्ष्मीबाई टीम की कल्पना, शिवानी, रचना चौधरी, रानी पाल, काजल सोनी, निधि यादव, अनामिका वर्मा, सोनिका गौतम, अलशिफा, रेशमा विजेता रही। वॉलीबॉल में योगेश पांचाल, हिमांशु पाठक, अंजू कुमार, सचिन राजपूत, बृजपाल आलोक बाबू विजेता रहे। कबड्डी में मंगल पांडेय की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग की कबड्डी में अहिल्या बाई होल्कर की टीम विजेता रही।

प्रतियोगिता समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष गिरिजा चौधरी और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र नाथ, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. केके त्रिपाठी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मनोविज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ. कंचन, डॉ. गोविंद सुमन, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. प्रीति राठौर, डॉ. केके त्रिपाठी, डॉ. रिचा राठौर, सुमेधा सचान, रोहित पाठक आदि ने सहयोग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *