जालौन। मुंबई में आयोजित मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड कार्यक्रम में पद्मभूषण अवार्ड से सम्मानित लोकप्रिय गायक उदित नारायण ने बेस्ट कॉस्मेटोलॉजिस्ट ऑफ बुंदेलखंड के पुरस्कार से डॉ. मधुरिमा नायक त्रिपाठी को सम्मानित किया। डॉ. मधुरिमा नायक त्रिपाठी उरगांव निवासी जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी की पत्नी हैं। वह डॉक्टर होने के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र से भी जुड़ी हुई हैं। वह कॉस्मेटोलॉजिस्ट होकर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट देती हैं। उन्होंने कोरोना के समय भी लोगो की काफी मदद की थी जिसकी वजह से उन्हें समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इस बार उन्हें मुंबई ग्लोबल संस्था की ओर से कॉस्मेटोलॉजिस्ट ऑफ बुंदेलखंड अवार्ड से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित विश्व प्रसिद्ध गायक उदित नारायण ने उन्हें मुंबई ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया। संवाद
