कोंच। भाजपाइयों और कांग्रेसियों ने सरोजिनी नायडू पार्क में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई।
शहीद स्मारक पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, विधायक मूलचंद्र निरंजन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रदीप वर्मा, शंभूदयाल सोनी, अंजू अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रभंजन गर्ग, दीपक मिश्रा, सुशील दूरवार, बाबूराम पाल, मुकेश राठौर, ओपी कुशवाहा आदि मौजूद रहे। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी ने भी सरोजिनी नायडू पार्क में कार्यक्रम हुआ। पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा की अध्यक्षता और श्रीनारायण दीक्षित के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सभासद आजाद उददीन, शमशुद्दीन मंसूरी, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, रामकिशोर पुरोहित, नवलकिशोर जाटव, शकील अहमद, जाहिद खान, इरशाद आदि मौजूद रहे। नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज के बच्चों की रैली अमरचंद्र से शुरू होकर बाजार भ्रमण कर वापस अमर चंद्र आकर समाप्त हुई।
कांग्रेसियों ने सनी रामधुन
उरई। जिला कांग्रेस कमेटी ने ठड़ेश्वरी मंदिर स्थित गांधी चबूतरा पर रामधुन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, डॉ. रेहान सिद्दीकी, अशोक दुबे, शकुंतला पटेल, सिद्धार्थ, राजीव नारायण मिश्रा, केके गहोई, ऋषभ राज आदि मौजूद रहे। (संवाद)