संवाद न्यूज एजेंसी

एट। डाकघर की महिला अभिकर्ता के साथ बाइक सवार दो बदमाशों रखा बैग लेकर भाग गए थे। जिसमें दो लाख रुपये व पासबुक व अन्य सामान रखा था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस की टीमों को लगाया था। टीम ने घटना में शामिल दो किशोरों को पकड़कर डेढ़ लाख रुपये व डाकखाने की पासबुक व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।

एट कस्बा स्थित डाकघर के सामने महिला अभिकर्ता मिथला देवी का सात दिसंबर को दो बाइक सवार युवक रुपयों से भरा बैग पासबुक, मोबाइल टप्पेबाज लेकर भाग गए थे। महिला ने पुलिस को बताया था कि बैग में उसके दो लाख रुपये पासबुक व अन्य कागजात मोबाइल आदि रखे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर एसओजी, सर्विलांस व थाना पुुलिस की टीम को लगाया था।

पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर घुरट रोड शराब ठेका के पास से दो किशोरों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से डेढ़ लाख रुपये दो पासबुक, बिना नंबर की बाइक बरामद की। पूछताछ में किशोरों ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के बाहर मिथला देवी बैग रखकर रुपये गिन रही थी। तभी गली में सीढ़ी पर रखा उनका बैग पार कर दिया था। घटना का खुलासा सीओ उमेश कुमार पांडेय ने एट थाने में किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *