कालपी में नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में प्रदेश नेतृत्व ने दोनों महिला कार्यकर्ताओं सहित मंडल अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

कालपी के एक पैलेस में मंगलवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम होने के बाद कार्यक्रम स्थल के बाहर कुठौंद महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूजा शुक्ला व कार्यकर्ता निधि दुबे के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

घटना के बाद जिले से लेकर प्रदेश तक में पार्टी की खूब किरकिरी हुई थी। इसके बाद जांच समिति बनाई गई थी। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष उद्दयन पालीवाल, जिला मंत्री विवेक कुशवाहा, मंडल प्रभारी तरुण तिवारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने जांच कर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी थी। प्रदेश नेतृत्व ने दोषी पाए गए कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष कुठौंद अमित नीखरा, पूजा शुक्ला व निधि दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसकी पुष्टि जिलाध्यक्ष भाजपा उर्विजा दीक्षित ने की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *