संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:10 AM IST
कालपी। जिले भर में भारी बारिश के बाद भी यमुना का जलस्तर थमा हुआ है। जिससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं। देर शाम तक यमुना का जलस्तर 99 मीटर पर रहा। विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। अभी खतरे की कोई अंदेशा नहीं है।
पिछले दो वर्ष से यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ से जूझ रहे हैं। लेकिन इस बार यमुना का जलस्तर थमा रहने से लोग चैन की सांस ले रहे हैं। लगातार हो रही बारिश भी वैसे लोगों की चिंता बढ़ा रही है पर विभाग के अनुसार अभी चिंता की कोई जरूरत नहीं है। केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि अभी तक यमुना के जलस्तर ने कई बार उछाल मारी है। लेकिन आंकड़ा 101 तक ही थमा रहा है। इसके ऊपर नहीं गया है। जबकि नदी का खतरे का निशान 108 मीटर है। जो काफी दूर है। जिससे चिंता का कोई बात नहीं है। शनिवार की सुबह यमुना के पानी में कुछ उछाल आया है। अभी आंकड़ा 99 मीटर पर है। लेकिन यमुना का नदी प्रति घंटे के हिसाब से दो से तीन सेंटीमीटर बढ़ रहा है। फिलहाल जिले को छोड़कर आसपास कोई बारिश नहीं हो रही है। जिससे पानी जल्द निकल जाएगा। (संवाद)