उरई। अमृत भारत योजना के तहत उरई स्टेशन के हो रहे कायाकल्प के काम में तेजी आ गई है। शनिवार को झांसी से आए इंजीनियरों ने स्टेशन के प्रवेश द्वार बनाने के लिए नापजोख की। इसके अलावा यात्रियों को टिकट लेकर प्लेटफॉर्म पहुंचने के लिए अलग-अलग रास्ता बनाने के लिए कलई भी डाली गई। जिसमें प्रवेश द्वार की चौड़ाई 20 फीट होगी। जिसमें निकास द्वार की भी इतनी चौड़ाई रहेगी। प्लेटफार्म पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए 20-20 फीट के दो रास्ते आने जाने के लिए दिए जाएंगे।
झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि झांसी कानपुर सेक्शन का इकलौता उरई स्टेशन है। जिसको ए श्रेणी का दर्जा प्राप्त है और अमृत भारत योजना के लिए उरई और पुखरायां को चयनित किया गया है। जिसमें चल रहे निर्माण कार्य को गति देने के लिए कार्यदाई संस्थाओं को सख्ती के साथ निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय से निर्माण कर किया जाए ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। इसके लिए लिफ्ट, एक्सीलरेटर, लाइटें भी लगाना सुनिश्चित किया गया है।