उरई। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने लखनऊ में 15 से 18 जून तक हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और छह कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया हैं।
प्रतियोगिता में अंडर 51 किलोग्राम वर्ग में कृष्णा ने स्वर्ण पदक जीता। इसमें कृष्णा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। सब जूनियर अंडर 35 किलोग्राम वर्ग में नंदिता द्विवेदी ने रजत पदक जीता। अंडर 51 किलोग्राम वर्ग में सृष्टि गुप्ता ने रजत पदक जीता। सब जूनियर में वात्सल्य ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी सब जूनियर अंडर 20 किलोग्राम वर्ग में आध्या शक्ति चौहान, अंडर 35 किलोग्राम वर्ग में अंशिका वर्मा, अंडर 29 किलोग्राम वर्ग में मोशिका राजे, अंडर 41 किलोग्राम वर्ग में अग्रिमा सोनी, अंडर 61 किलोग्राम वर्ग में शिवांश सेंगर, जूनियर ओवर 78 किलोग्राम वर्ग में सम्मान दीक्षित ने कांस्य पदक जीता।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पदक जीतकर लौटी जालौन ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार, अध्यक्ष काजल चक्रवर्ती, मैनेजर शरद यादव आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाइयां दी गई और स्वागत किया गया। नितिन कुमार यादव, रजत मिश्रा, वंश सुधीर याज्ञिक इन लोगों ने प्रतियोगिता में पूर्ण सहयोग कर खिलाड़ियों को मेडल प्राप्त करने में सराहनीय भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता में जीते खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
ताइक्वांडो में एशियन गेम्स के कैंप के लिए जालौन के शौर्य चक्रवर्ती का चयन।
उरई। ताइक्वांडो सीनियर अंडर 58 किलोग्राम वर्ग में जिले के खिलाड़ी शौर्य चक्रवर्ती का चयन एशियन गेम्स के कैम्प में हो गया है। जालौन ताइक्वाडो एसोसिएशन के सचिव एवं कोच सुधीर कुमार ने बताया कि शौर्य का चयन से होने से खिलाड़ियों में खुशी है। शौर्य चक्रवर्ती ने पहला मैच अनमोल यादव (दिल्ली) को हराया। जबकि दूसरा मैच में निशांत चौधरी (हरियाणा) और तीसरा मैच स्वराज संदीप शिंदे (महाराष्ट्र), चौथा मैच में नवील अहमद (आर्मी सर्विस) को हराकर अपना नाम एशियन गेम्स के कैंप में शामिल किया। अंडर 58 किलोग्राम वर्ग में शौर्य चक्रवर्ती जालौन, उत्तर प्रदेश, अब्दुल वाहिद ( आर्मी सर्विस) का चयन हुआ है। यह चयन प्रक्रिया नदियाड (गुजरात) के भारतीय खेल प्राधिकरण में 16-18 जून में संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के सचिव राजकुमार कश्यप ने शौर्य चक्रवर्ती को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।