संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Mon, 14 Aug 2023 12:33 AM IST

कुठौंद। वृद्ध ने यमुना पुल से छलांग लगा दी, आसपास खड़े लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से उसकी खोजबीन शुरू कराई। सूचना पर पहुंचे परिजनों के फोटो दिखाने पर लोगों ने वृद्ध की पहचान की। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के जुगराजपुरा निवासी बलवीर सिंह ने शनिवार की देर शाम यमुना पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से वृद्ध की खोजबीन शुरू कर दी है। वृद्ध के पुत्र बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की दोपहर बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे, शाम को जब वह घर नहीं लौटे तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। फिर एक वृद्ध के यमुना में कूदने की जानकारी पर जब यहां आए तो लोगों ने उनकी फोटो देखकर उन्हीं के होने की पहचान की। थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि वृद्ध की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की टीम को लगाया गया है, जल्द ही उन्हें खोज लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *