कोंच। किशोर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को नीचे उतारने से मना कर दिया और अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। जानकारी पर पहुंचे सीओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शव उतरवाया। पुलिस प्रथम दृष्ट्या घटना को आत्महत्या ही मान रही है।

कैलिया थाना क्षेत्र के गेंदोली निवासी दिनेश पांचाल के 17 वर्षीय पुत्र निशांत का शव गुरुवार की सुबह गांव के बाहर लगे बबूल के पेड़ से तार से बने फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव को फंदे से लटका देखा तो इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने निशांत की हत्या कर शव को लटका देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही सीओ उमेश कुमार पांडे और थानाध्यक्ष नीलम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतारने लगे। परिजन शव उतारने का विरोध करने लगे। सीओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।

पिता दिनेश ने बताया कि वह गांव में ही पानी पूरी का हथठेला लगाता था। दो दिन पहले गांव के ही एक परिवार के कुछ लोगों निशांत पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया था और वे लोग उसके बेटे को तभी से खोज रहे थे। बुधवार की शाम में भी उन लोगों ने घर आकर बेटे के मिल जाने पर उसे मार देने की धमकी दी थी। सीओ उमेश कुमार पांडे का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें