
पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन✍️ 🧶🧶🧶🧶🧶🧶(उरईजालौन) उरई: आज राजेश कुमार वर्मा सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) झाँसी सम्भाग, झाँसी व सुरेश कुमार वरि०-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा०/प्रर्व०) जनपद-जालौन द्वारा राठ रोड मण्डी उरई में बिना रेट्रो-रिफ्लेक्टिप टेप के संचालित वाहनों के विरुद्ध अभियान 45 वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिप टेप लगाने की कार्यवाही की गयी।
कोहरे के दृष्टिगत समस्त वाहनों के चालकों को रेट्रो रिफ्लेक्टिप टेप लगाकर वाहन का संचालन करने की सलाह दी गयी व सभी को सुरक्षित परिवहन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया तथा सभी से अपील की गयी कि वह समस्त वैध प्रपत्रों के साथ वाहन का संचालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटेबेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, ओवर स्पीड में वाहन न चलायें, गलत दिशा में वाहन न चलायें, बिना नम्बर प्लेट के वाहन का संचालन न करें, जिससे किसी भी अप्रिय दुघर्टनाओं से बचा जा सके। साथ ही सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अन्य नियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी व जागरुक किया गया।
