पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन)✍️

(उरईजालौन) उरई: आज जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार उरई में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अन्तर्गत जिला औद्यानिक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। योजना के तहत बागवानी फसलों (पपीता, करौंदा, बेल, बेर, आंवला, कटहल आदि) का 6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विस्तार, संकर शाकभाजी 50 हेक्टेयर, प्याज की खेती 50 हेक्टेयर, 2800 रनिंग मीटर तारबंदी, शाकभाजी हेतु 03 हेक्टेयर में मचान निर्माण तथा 02 ईको-फ्रेंडली लाइट ट्रैप की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बागवानी फसलों को प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक कृषकों को औद्यानिक विकास योजनाओं से जोड़ा जाए, जिससे कृषकों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र में संभावनाएं व्यापक हैं और योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचाया जाना आवश्यक है।
बैठक में समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत प्रस्तावित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि उद्यान विभाग कार्यालय में दिनांक 05 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे कृषक मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभाग करने वाले कृषकों को निःशुल्क संकर शाकभाजी बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अवनीश सिंह, अनुज पालीवाल (नगरीय क्षेत्र/स्थानीय निकाय-डूडा), सुभाष द्विवेदी, मो. मुस्तफा (समन्वयक, कृषि विज्ञान) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *