पर्वत सिंह बादल ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️
(उरईजालौन) जनपद जालौन में खंड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अधोहस्ताक्षरी के द्वारा जनपद में विकास खण्ड रामपुरा एवं नदीगाँव में खण्ड विकास अधिकारी का कार्यभार सम्पादित किया जा रहा है। उक्त दोनों विकास खण्डों में जनसामान्य की समस्याओं की सुनवायी हेतु 10 बजे से 12 बजे तक निम्न दिवसों में स्वयं बैठकर सुनवाई करते हुये निस्तारण किया जाता है। तथा शेष दिवसों में विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी द्वारा अधोहस्ताक्षरी कक्ष में बैठकर 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई का कार्य किया जाता है। विकास खण्ड रामपुरा में मंगलवार,गुरुवार,शनिवार को और विकास खण्ड नदीगांव में सोमवार,बुधवार,शुक्रवार को जनसुनवाई का कार्य किया जाता है।
