http://www.a2znewsup.com


पर्वत सिंह बादल ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️
  ( उरईजालौन)उरई: जालौन में आज जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, उरई विकास प्राधिकरण राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निर्देशानुसार सचिव, उरई विकास प्राधिकरण परमानंद यादव के नेतृत्व में अवैध प्लाटिंग/अनधिकृत उपविभाजन के विरूद्ध ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। ध्वस्तीकरण कार्यवाही के दौरान झॉसी रोड पर एवं रामराजा पैलेस के सामने उरई विकास प्राधिकरण से बिना ले-आउट प्लान स्वीकृत कराये अवैध रूप से की जा रही 03 प्लाटिंग स्थलों पर ध्वस्तीकरण कराया गया। लगभग 2900 वर्गमीटर में जलील मंसूरी एवं अन्य द्वारा की गयी अवैध प्लाटिंग को मौके पर ध्वस्त किया गया। झॉसी रोड से संलग्न क्षेत्रान्तर्गत प्रेम नारायण गुप्ता एवं अन्य द्वारा लगभग 12510 वर्गमीटर में बिना ले-आउट स्वीकृत कराये अवैध प्लाटिंग की गयी थी जिसे मौके पर ध्वस्त कराया गया। इसके अतिरिक्त रामकुमार राजपूत, अब्दुल जलाल, जुल्फिकार अहमद, मनोज कुमार, कृष्ण मुरारी एवं अन्य के द्वारा लगभग 20500 वर्गमीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग को भी मौके पर ध्वस्त कराया गया। नया पटेल नगर में पूनम खरे द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण कार्य को मौके पर सील कराते हुए पुलिस अभिरक्षा में दिया गया।
       उल्लेखनीय है कि उरई विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र के अन्तर्गत प्लाटिंग कार्य या भवन निर्माण कार्य करने के पूर्व उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-14 के अन्तर्गत मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराये प्लाटिंग कार्य करने या भवन निर्माण करने पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा में नोटिस, सील, अभियोजन एवं ध्वस्तीकरण सहित जुर्माने की कार्यवाही की जा सकती है।
       समस्त प्रापर्टी डीलर/प्लाटिंग करने वालों से अपेक्षा है कि विकास प्राधिकरण से ले-आउट प्लान (तलपट मानचित्र) स्वीकृत कराने के उपरान्त ही नियमानुसार प्लाटिंग कार्य करें एवं शहर के सुनियोजित विकास में सहभागी बनें अन्यथा बिना मानचित्र स्वीकृत कराये प्लाटिंग करने पर नोटिस, सील, अभियोजन, जुर्माना सहित ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही भूखण्ड क्रेतागण से अपेक्षा है कि अवैध प्लाटिंग में भूखण्ड क्रय न करें अन्यथा उरई विकास प्राधिकरण से की गयी प्रवर्तन कार्यवाही एंव ध्वस्तीकरण से होने वाली क्षति के लिए स्वयं जिम्मेदार होगें। अग्रिम तिथियों में भी अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, उरई विकास प्राधिकरण के निर्देश पर आज की कार्यवाही के दौरान सचिव,उरई विकास प्राधिकरण, मुख्यलेखाधिकारी/जोनल अधिकारी, उरई विकास प्राधिकरण, थाना कोतवाली की पुलिस फोर्स, माहिला पुलिस बल सहित प्रवर्तन टीम मौके पर उपस्थित रही।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *