http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन)✍️


(उरईजालौन) उरई: जनपद जालौन में कॉमन सर्विस सेन्टर संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 50 जन सेवा केन्द्रों की मान्यता निरस्त की है। इन जन सेवा केन्द्रों के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री में बिल्कुल भी कार्य नही किया जा रहा था। भविष्य में और भी जनसेवा केन्द्र चिन्हित कर उनकी भी मान्यता निरस्त की जा सकती है। जिला प्रबन्धक सी०एस०सी० आलोक पाल ने बताया कि सभी जन सेवा केंद्र राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रत्येक जन कल्याणकारी योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाने का कार्य करते है परंतु विगत कुछ समय से कुछ जन सेवा केन्द्रों के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री में बिल्कुल भी कार्य नही किया जा रहा था इस कारण ऐसे केन्द्रों की मान्यता रद्द की गई है। साथ ही प्रत्येक सी०एस०सी० केन्द्र को सी०एस०सी० की कॉमन ब्राडिंग बैनर को भी अपने सी०एस०सी० केन्द्र के बाहर लगाने के निर्देश दिए गए है जिससे ग्रामीणों एवं आम जनमानस को सी०एस०सी० केन्द्र तक पहुँचने में आसानी हो।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें