http://www.a2znewsup.com



पर्वत सिंह बादल ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️

(उरईजालौन) कदौंरा: जनपद जालौन में विकासखंड कदौरा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ब्लॉक स्तर एवं बड़ी ग्राम पंचायतों में ही सुनवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे मतदाताओं को दूर भटकना न पड़े। पूर्व में निर्गत नोटिसों के क्रम में आज मतदाताओं की सुनवाई की जा रही थी, जिसमें उनकी आपत्तियों व दावों का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि अब तक पुनरीक्षण कार्य का लगभग 15 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि अपलोडिंग कार्य 8 प्रतिशत तक प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने अपलोडिंग कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित हो तथा किसी भी मतदाता को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। साथ ही, सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनोज सिंह, खण्ड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चंद्र मोहन शुक्ल आदि सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें