http://www.a2znewsup.com



पर्वत सिंह बादल( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️

(उरईजालौन) उरई: आज जनपद जालौन में होली के पावन अवसर पर  मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1,500 रुपए करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण लोक भवन, लखनऊ से किया गया।
जनपद में विकास भवन सभागार में इसका सजीव प्रसारण हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। होली की उमंग और रमज़ान की इबादत के बीच रोज़ा रखने वाली महिलाओं के चेहरों पर भी राहत की मुस्कान साफ झलक रही थी। सभी वर्गों की महिलाओं ने इस पहल को त्योहार पर मिला सच्चा उपहार बताया।
कार्यक्रम में कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, एमएलसी प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। पहले जहां महिलाएं धुएं से भरे चूल्हों के बीच खाना बनाने को मजबूर थीं, वहीं आज स्वच्छ एलपीजी गैस ने उनके जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया है। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर दी गई यह सब्सिडी प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार लाभ से वंचित न रहे।
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला ने बताया कि जनपद में वर्ष 2016-17 से अब तक 1,81,508 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। वर्ष 2025-26 में प्रथम चरण में 72,464 तथा द्वितीय चरण में 47,479 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर रिफिल कराया गया है, जिनकी सब्सिडी राशि उनके आधार प्रमाणित बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि गैस रिफिल की यह सहायता त्योहार के समय बड़ी राहत लेकर आई है। कई लाभार्थियों ने भावुक होकर बताया कि अब उन्हें त्योहार पर ईंधन की चिंता नहीं सताएगी।
उज्ज्वला योजना आज महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त अभियान बन चुकी है। होली के रंगों के बीच मिली इस राहत ने जनपद की हजारों महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *