http://www.a2znewsup.com





 जिला मुख्यालय उरई में आज डामरीकरण कार्य में अनियमितता पर नगर पालिका उरई की सड़क उखाड़कर मानक के अनुरूप दुबारा बीसीसी के द्वारा सड़क निर्माण के निर्देश, 10 मार्च तक दुबारा सड़क निर्माण मानक के अनुरूप न करने पर  होगी दोषी अधिकारियों एवं ठेकदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके कठोर कार्यवाही, ब्लैकलिस्टिंग और भुगतान शून्य करने की कार्यवाही के निर्देश
पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️
(उरईजालौन) उरई: जनपद में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत उरई रेलवे स्टेशन से बेरी वाले बाबा मजार होते हुए राठ रोड ओवर ब्रिज के नीचे तक सड़क का डामरीकरण, सुशील नगर, दयानंद वैदिक कॉलेज के समीप नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में दयानंद वैदिक कॉलेज के समीप नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य में मानक के विरुद्ध कार्य पाए जाने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित नगर पालिका और विभागीय अधिकारी  को सड़क का पुनः निर्माण कराने के निर्देश दिए। जांच में पाया गया कि सड़क निर्माण में निर्धारित बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) की मानक मात्रा का प्रयोग नहीं किया गया। इसके स्थान पर पीसी सामग्री का उपयोग किए जाने से भारी वाहन चलने सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होने तथा अल्प समय में उसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका व्यक्त की गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्य को तत्काल मानक के अनुरूप दोबारा कराया जाए।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *