उरई। ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घंटे बाद भी लोगों को बिजली नहीं नसीब हो सकी। देर रात गई बिजली देर रात भी नहीं आ सकी। बिजली नहीं आने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। खराब ट्रांसफार्मर देर से बदलने पर लोगों ने नारेबाजी की।
मैकेनिक नगर में मंगलवार की रात ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से बिजली गुल हो गई। रात भर लोग परेशान रहे। लेकिन कोई ट्रांसफार्मर देखने तक नहीं आया। सुबह होने पर जब शिकायत की गई। तब जाकर कर्मचारी पहुंचे। नए ट्रांसफार्मर देर शाम रखा जा सका। उसके बाद भी बिजली नहीं आई। जिससे नाराज लोगों ने नारेबाजी की। पूरा मोहल्ला अंधेरे में हुए 20 घंटे बाद भी बिजली नहीं आ सकी। देर रात बिजली आने की संभावना है। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर बदला दिया गया है। शैलेंद्र राठौर, उमाशंकर, राजेंद्र, उवेश, रंजन,भरत, राजीव ने बताया कि बिजली विभाग में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। कई बार कॉल किया जब कर्मचारी आए। बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। करीब पांच हजार की आबादी इस मोहल्ले में है। एसडीओ रिषभ राजपूत ने बताया कि ट्रांसफारमर बदल दिया गया है, जल्द बिजली आ जाएगी।
