उरई। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत सीएमओ कार्यालय स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र में सरकारी और प्राइवेट वाहनों चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 70 लोगों की बीपी, शुगर और नेत्र परीक्षण किया गया। इसमें छह लोगों में बीपी और शुगर की समस्या मिली। जबकि तीन की आंखों में समस्या आई।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि समय समय पर वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस पखवाड़े में वाहन चालकों की जांच की जा रही है। एआरटीओ राजेश कुमार ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। सड़क के किनारे वाहन खड़ा करते वक्त सावधानी बरतें।
एसीएमओ व सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. एसडी चौधरी ने कहा कि किसी भी सड़क हादसे में पहले घायल की इलाज की व्यवस्था की जाए। इसके बाद अन्य औपचारिकता पूरी की जाए। इस दौरान डॉ. अखिलेश कुमार ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि मेगा पुरुष नसबंदी शिविर (एनएसवी) कैंप का आयोजन 21 दिसंबर को सुबह दस बजे से जिला अस्पताल परिसर में किया जाएगा। (संवाद)
