

www.a2znewsup.com
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻
(उरई जालौन) उरई ; मंत्री, मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी व जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के साथ विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार उरई में जनपद में मत्स्य विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए
कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक जनपद में बैठक आयोजित की जा रही है, बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि मत्स्य विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं से सम्बन्धित विभिन्न विभागों में आपस में समन्वय स्थापित कराकर सरकार द्वारा चलायीं जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अच्छादित करना है। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मछुआ समुदाय के कल्याण के लिए जो भी योजनायें सरकार द्वारा चलायीं जा रही हैं उनका लाभ लोगों को दिलाये। उन्होंने जिला मत्स्य अधिकारी को निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर योजनाओं को लागू करायें। उन्होंने योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत तालाबों को दुरूस्त कराया जायें, अधिक से अधिक मत्स्य क्रेडिट कार्ड जारी किये जायें। किसान क्रेडिट कार्ड आवंटन करने के लिए LDM को सत प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया गया। महिलाओं के लिए तालाबों में ऑक्सीजन बड़ने के लिए सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना करें। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एव मुख्य मंत्री मत्स्य संपदा योजना से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया। सहायक निदेशक मत्स्य को जल्द से जल्द जनपद में आवंटित समितियों को बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत कनेक्शन देने व नलकूप विभाग को तालाबों में जलापूर्ति करने के निर्देश दिये। मंत्री जी ने जनपद में चल रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, डॉ. पुनीत कुमार, डिप्टी डायरेक्टर मत्स्य निदेशालय लखनऊ, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह डिप्टी डायरेक्टर झांसी, चित्रकूट मंडल, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, सहायक मत्स्य निदेशक डॉ.मुनीश कुमार, D.S.T.O. नीरज कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
