Jalaun उरई नगरपालिका को मिला स्मार्ट सिटी का दर्जा मंत्री जी के सहयोग से – विजय चौधरी

ByParvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

 Jul 17, 2025  #Orai Municipality’s boundary will be expanded soon

http://www.a2znewsup.com
पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन✍️

                                                                                       (उरईजालौन) उरई : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जी का बहुत बहुत आभार जल्द होगा उरई नगर पालिका का सीमा विस्तार एवं जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिय विजय चौधरी जानकारी दी यहां के लोग बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने में माहिर हैं। साथ ही कम क्षेत्रफल में अधिक कृषि पैदावार का हुनर भी इन्हें आता है। यह बात उरई शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने पर चेयरमैन प्रतिनिधि विजय चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
चेयरमैन प्रतिनिधि विजय चौधरी से शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने पर बधाई देने पहुंची मीडिया टीम से विजय चौधरी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को उरई नगर के लोग अकेले करोड़ो का राजस्व देते है। यहां सुविधाएं नहीं हैं फिर भी उद्यमी हो या व्यापारी या समाज के किसी भी वर्ग का हौसला किसी चट्टान से कम नहीं है। उरई नगर में उद्यमी हर साल करोड़ो का राजस्व केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी खजाने में जमा करते हैं। साथ ही शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी के लिए जो मानक तय किए हैं, वह सभी उरई नगर पालिका ने पूरे किए हैं। यही कारण रहा कि स्मार्ट सिटी के रूप में उरई का चयन हुआ। उन्होंने बगैर नाम लिए कहा कि कुछ लोग वाहवाही लूटने के लिए सोशल मीडिया पर अपने आप को सूरमा बता रहे है। जबकि हकीकत यह है कि उरई नगर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने के लिए पालिका चेयरमैन गिरिजा चौधरी जी के प्रयास पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी व नगर विकास मंत्री एके शर्मा जी के द्वारा उरई नगर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाया।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *