{“_id”:”66b77f5c13498465150bf316″,”slug”:”jalaun-ordnance-factory-worker-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-car-2024-08-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन में बहन को लेकर बाइक से घर लौट रहे ऑर्डिनेंस कर्मी को कार ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली उरई क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी अंशु विश्वकर्मा (28) ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर में कार्यरत थे।
पिछले दिनों वह छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार को वह बड़ी बहन वंदना (32) पत्नी देवराज निवासी नकसिया जनपद कानपुर देहात को बाइक से लेकर अपने पैतृक गांव जीतामऊ जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जब बाइक औरैया मार्ग पर मड़ोरी के पास पहुंची तो तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। अंशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी बहन वंदना गंभीर रूप से घायल हो गई।
