http://www.a2znewsup.com

http://www.parvat Singha2znewsup.com

(उरई जालौन) उरई :जालौन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एन. डी. शर्मा ने जिला मुख्यालय उरई पुलिस क्लब के सामने स्थित पी. एल. कमला मेमोरियल हॉस्पिटल पर बड़ी कार्यवाही अमल में लाते हुए अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाओं पर रोक लगा दी है।
ज्ञातव्य हो कि पीएल कमला मेमोरियल  हॉस्पिटल में लगभग दो माह पहले शहर के मुहल्ला बजरिया स्थित महिला का सर्जरी से प्रसव कराने के बाद महिला के बच्चा दानी में इंफेक्शन फैलने से हालत बिगड़ने पर झांसी के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां पर महिला की हालत अधिक बिगड़ते देख डाक्टरों को महिला की बच्चादानी निकालनी पड़ी थी। इस मामले की शिकायत पीड़ित महिला के पति ने जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय एवं जालौन मुख्य चिकित्सा अधीकारी डॉ.एन. डी. शर्मा से की थी। P. L. Memorial  की लापरवाही की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट व एसीएमओ सहित तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। जांच टीम द्वारा सही शिकायत पायी गयी। जिसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर रोक लगाकर जांच रिपोर्ट जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी के पास भेज दी गयी है।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️