{“_id”:”67695367ffd66896e20da7b3″,”slug”:”jalaun-palledar-died-after-getting-hit-by-a-train-had-left-home-saying-he-was-going-to-work-2024-12-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: पल्लेदार ने ट्रेन से कटकर जान दी, काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Jalaun: Palledar died after getting hit by a train, had left home saying he was going to work

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले पल्लेदार ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार गांव निवासी अंशु वर्मा (30) शहर के इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहकर पल्लेदारी का काम करते थे। सोमवार सुबह वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। ओवरब्रिज के पास उसने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे जीआरपी थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता श्रीपत वर्मा ने बताया कि वह सुबह मंडी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *