
पर्वत सिंह बादल ( ब्यूरो चीफ जालौन)
(उरई जालौन) उरई: 25 जुलाई को उरई पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर इंदिरा स्टेडियम उरई में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
दौरे से एक दिन पहले आईजी रेंज झांसी ने इंदिरा स्टेडियम उरई पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, वीआईपी क्षेत्र, जनसभा स्थल, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर जालौन समेत आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
