
www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻
(उरई जालौन ) उरई:आज दिनांक 06/07/2024 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाॅसी परिक्षेत्र, झाॅसी कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद जालौन की पुलिस लाइन उरई सभागार में जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा, जालौन अपर पुलिस अधीक्षक डॉ असीम चौधरी जालौन जनपद प्रभारी, समस्त क्षेत्राधिकारी उरई नगर, जालौन क्षेत्राधिकार राम सिंह यादव, कोंच क्षेत्राधिकार उमेश कुमार पाण्डेय, माधौगढ़ शैलेन्द्र कुमार बाजपेई, क्षेत्राधिकार कालपी देविन्द्र कुमार पचौरी व थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर जनपद की कानून व्यस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी।
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने हेतु विगत 10 वर्षों में हुई घटनाओं/विवादों का विवरण एवं उनके निराकरण हेतु की गई कार्यवाही की समीक्षा पूर्व से ही करके समस्त तैयारियों को दुरूस्त रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही आगामी त्यौहारों व आयोजनों में किसी भी प्रकार की नई परम्परा की शुरूआत न हो। थाना प्रभारियों द्वारा धर्म गुरूओं के साथ पूर्व से ही पीस कमेटी की मीटिंग करके निरन्तर सम्पर्क स्थापित रखने के निर्देश दिये गए है।
डीआईजी झाॅसी द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर पुलिस टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है, यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट को बिना किसी जांच पड़ताल के शेयर करता है व किसी भी समाज विशेष के खिलाफ कोई टिप्पणी करता है या *किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह फैलाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल* में लाने के निर्देश दिये गये है।
अपराध समीक्षा के दौरान लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, सम्मन/वारण्टों का अधिक से अधिक तामीला कराये जाने के कड़े निर्देश दिये गए है। शातिर, अभ्यस्त व हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध अधिक प्रभावी कार्यवाही करते हुए गुण्डा, गैंगस्टर एक्ट,जिलाबदर की कार्यवाही कराते हुये हिस्ट्रीशीट खोलें । सक्रिय गैंग का पंजीकरण करने और पुरस्कार घोषित, गैंगस्टर में वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये।
06 माह से अधिक लंबित विवेचनाओ की सूची बनाकर राजपत्रित अधिकारी विवेचको को अलग से समीक्षा कर विवेचनाओ के शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गये है ।
अपराधियों का सत्यापन कराने, गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति का चिन्हीकरण कर जब्तीकरण की कार्यवाही करें । गम्भीर अपराध हत्या, लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी आदि घटनाओं की समीक्षा करते हुये शेष सभी घटनाओं के शीघ्र अनावरण करने तथा संलिप्त अपराधियों को पुरस्कार घोषित कराते हुये शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित कियाडीआईजी द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान 01 जुलाई 2024 से लागू हो चुके तीनों नए कानूनों के विषय में चर्चा की गई साथ ही नए कानून में उपलब्ध नवीन तकनीक का प्रयोग कर तथ्यों को विवेचना में साक्ष्य के तौर पर सम्मलिति करने तथा नए कानून की सम्पूर्ण जानकारी रखने के निर्देश दिए गए।
थानों पर प्रतिदिन संवेदनशीलतापूर्वक जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण करने तथा बीट प्रभारियों को बीट क्षेत्र में जाकर जनशिकायतों को सुनकर तत्परतापूर्वक समस्याओं का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
थानों पर माल निस्तारण, अभिलेखों के रखरखाव व उनको समय से अध्यावधिक करने तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में त्वरित गति से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए।
रात्रि में चौराहे/तिराहे पर सघन चेकिंग कर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये गये। अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये।
इसके साथ ही आगामी त्योहार श्रावण मास, मुहर्रम आदि के दृष्टिगत जनपद की यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था अनवरत बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में भी निर्देशित किया गया है।आयुक्त झांसी मण्डल, झांसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , झांसी परिक्षेत्र, झांसी द्वारा DM एवं SP जालौन के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर तहसील उरई में जनसमस्याओं को सुना गया एवं त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।आयुक्त झांसी मण्डल, झांसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , झांसी परिक्षेत्र, झांसी द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के उपरान्त तहसील परिसर उरई में पर्यावरण को स्वच्छ व समृद्ध रखने हेतु वृक्षारोपण किया गया।



