www.a2znewsup.com

(उरई जालौन) उरई ; श्री राष्ट्रीय राजपूत करणीसेना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को जान से मारने की धमकी दिये जाने से जनपद जालौन की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणीसेना में आक्रोश दिखाई दे रहा है। इसी मामले को लेकर करणीसेना के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट उरई पहुंच कर केन्द्र सरकार के गृहमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी को भेंट किया।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणीसेना के जिलाध्यक्ष धुरू सेंगर के नेतृत्व में बुंदेलखंड संरक्षक पवन तोमर, नगर उपाध्यक्ष जीतू ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष अखिल सेंगर, बृजपाल सिंह चौहान सहित दर्जन भर करणीसेना कार्यकर्ताओं कलेक्ट्रेट पहुंच कर गृहमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी को भेंट करते हुए बताया कि 5 दिसंबर 2023 को करणीसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या कर दी गयी थी इसके बाद उनकी पत्नी एवं करणीसेना की कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव गोगामेड़ी को जान से मारने की धमकी मिल रही है।सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद जिन मुद्दों को लेकर उनके परिजनों एवं सरकार के बीच 9 मांगों पर सम़झौता हुआ था उन.मांगों को राजस्थान सरकार द्वारा आज तक पूरा नहीं किया गया। करणीसेना के लोगों यह भी बताया कि 20 जुलाई 2024 को एक विदेशी नम्बर से शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को जान से मारने की धमकी आई है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांंग की है कि सम्पूर्ण मांगों को जल्द पूरा किया जाये तथा जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाये।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *