
पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ) जालौन
(उरईजालौन) उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, राजस्व अनुभाग-4 के शासनादेश दिनांक 16.07.2021 एवं शासनादेश दिनांक 29.04.2022 द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर 10:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। अतः शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किया जाएगा तथा शासनादेश दिनांक 29.04.2022 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ उक्त शासनादेश की अनुसूची-1 में निर्दिष्ट जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। अन्य तहसीलों में मुख्य विकास अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (वि०एवं रा०) / उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्धारित रोस्टर के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वि०एवं रा०) / उप जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाने वाली तहसील में संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ-साथ शासनादेश की अनुसूची-2 में निर्दिष्ट अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
शासनादेश में दिये गये निर्देश के क्रम में आगामी माहों के लिए निम्नवत रोस्टर निर्धारित किया जाता है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 04.01.2025(प्रथम शनिवार) को तहसील कालपी, दिनांक 18.01.2025(तृतीय शनिवार) को तहसील कोंच, दिनांक 01.02.2025(प्रथम शनिवार) को तहसील जालौन, दिनांक 15.02.2025(तृतीय शनिवार) को तहसील उरई, दिनांक 01.03.2025(प्रथम शनिवार) को तहसील माधौगढ़, दिनांक 17.03.2025(सोमवार) को तहसील कालपी, दिनांक 05.04.2025(प्रथम शनिवार) को तहसील कोंच, दिनांक 19.04.2025(तृतीय शनिवार) को तहसील जालौन, दिनांक 03.05.2025(प्रथम शनिवार) को तहसील उरई, दिनांक 17.05.2025(तृतीय शनिवार) को तहसील माधौगढ़, दिनांक 09.06.2025(सोमवार) को तहसील कालपी, दिनांक 21.06.2025(तृतीय शनिवार) तहसील कोंच में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माह मार्च 2025 के तृतीय शनिवार दिनांक 15.03.2025 को होली का स्थानीय अवकाश होने के कारण अगले कार्य दिवस दिनांक 17.03.2025 (सोमवार) एवं माह जून के प्रथम शनिवार दिनांक 07.06.2025 को ईद-उल-जुहा का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अगले कार्य दिवस दिनांक 09.06.2025 (सोमवार) को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए जाऐंगें।
उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का प्रभावी गुणवत्तापरक समयबद्ध निस्तारण व शिकायतों का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाएगा तथा संबंधित तहसीलदार / उप जिलाधिकारी द्वारा शासनादेश में दी गयी व्यवस्था के अनुसार इन प्रार्थना पत्रों का रख-रखाव सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी / तहसील / विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी / कार्यालयाध्यक्ष सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्हें उपलब्ध कराये गये प्रार्थना पत्रों के अनुरक्षण हेतु अपने-अपने कार्यालय में एक रजिस्टर अनुरक्षित करेगें तथा इस रजिस्टर को अद्यावधिक रखते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपने साथ लाएँगे।
यह रोस्टर आगामी 30.06.2025 तक के लिए निर्गत किया जा रहा है। निर्धारित रोस्टर में अंकित तिथियों में शासन / स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने की स्थिति में अगले कार्य दिवस में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। “सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में प्राप्त शिकायतों के समाधान का अनुश्रवण नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण की अद्यावधिक सूचना इलेक्ट्रॉनिकी शासन के सबंधित पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जाए।
सबंधित उप जिलाधिकारी / तहसीलदार/जिला सूचना अधिकारी सबंधित तहसील में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन स्थल का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय समाचार पत्रों में पूर्व से कराया जाना सुनिश्चित करायेगें।
