
पर्वत सिंह बादल ( ब्यूरो चीफ जालौन )✍️
(उरईजालौन) उरई: आज पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार जालौन द्वारा थाना साइबर क्राइम उरई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय उरई, CCTNS कार्यालय उरई, साइबर हेल्प-डेस्क उरई इत्यादि का निरीक्षण किया गया एवं समन्वय पोर्टल एवं प्रशिक्षण के संबन्ध में जानकारी लेते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये।
