
पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन)
(जालौन उरई )उरई: जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार 13 उपनिरीक्षकों एवं 1 आरक्षी का स्थानांतरण किया गया है।
प्रमुख स्थानांतरण इस प्रकार हैं
(1) उ0नि0 अमित कुमार चतुर्वेदी – चौकी प्रभारी मंडी, कोतवाली उरई से पुलिस लाइन
(2) उ0नि0 रमाशंकर तिवारी – चौकी प्रभारी तिलक नगर, कोतवाली उरई से चौकी प्रभारी मंडी, कोतवाली उरई
(3) उ0नि0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह – पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी तिलक नगर, कोतवाली उरई
(4) उ0नि0 सुशील कुमार – चौकी प्रभारी भेड़, थाना कोंच से थाना डकोर
(5) उ0नि0 विनीत कुमार – थाना डकोर से चौकी प्रभारी भेड़, थाना कोंच
(6) उ0नि0 सुरेशचन्द्र राजपूत – पुलिस लाइन से थाना रामपुरा
(7) उ0नि0 अनुपम मिश्रा – पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना कोटरा
(8) उ0नि0 नागेन्द्र सिंह – थाना कोटरा से अभियोजन कार्यालय
(9) उ0नि0 विश्वनाथ सिंह – पुलिस लाइन से थाना कोटरा
(10) उ0नि0 अमीर सिंह – थाना रामपुरा से पुलिस लाइन
(11) उ0नि0 अरूण कुमार सिंह – पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बंगरा, कोतवाली माधौगढ़
(12) उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार – चौकी प्रभारी बंगरा, कोतवाली माधौगढ़ से पुलिस लाइन
(13) उ0नि0 दुर्वीन सिंह – पुलिस लाइन से थाना माधौगढ़
(14) आरक्षी 667 अंकित सविता – वीआईपी सेल से अपर पुलिस अधीक्षक पेशी
जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं।जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत 14 उपनिरीक्षकों और एक आरक्षी का स्थानांतरण किया गया है।
तबादला सूची में कई चौकी प्रभारियों और थानों में तैनात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। अमित कुमार चतुर्वेदी को चौकी प्रभारी मंडी, उरई से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि रमाशंकर तिवारी को तिलक नगर चौकी से मंडी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, वीरेन्द्र बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से तिलक नगर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा सुशील कुमार को भेड़ चौकी, कोंच से थाना डकोर और विनीत कुमार को थाना डकोर से भेड़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। सुरेशचन्द्र राजपूत को पुलिस लाइन से थाना रामपुरा, अनुपम मिश्रा को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना कोटरा तथा विश्वनाथ सिंह को भी पुलिस लाइन से थाना कोटरा भेजा गया है।
वहीं, नागेन्द्र सिंह को थाना कोटरा से अभियोजन कार्यालय, अमीर सिंह को थाना रामपुरा से पुलिस लाइन, अरुण कुमार सिंह को पुलिस लाइन से बंगरा चौकी, माधौगढ़, सुरेन्द्र कुमार को बंगरा चौकी से पुलिस लाइन तथा दुर्वीन सिंह को पुलिस लाइन से थाना माधौगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
इसके साथ ही आरक्षी अंकित सविता को वीआईपी सेल से अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेशी शाखा में तैनाती दी गई है।
