www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन) माधौगढ़: आज प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश संजय सिंह गंगवार ने क्षेत्रीय विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन, भारतीय जनता पार्टी जालौन जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी, व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील माधौगढ़ के ग्राम टिकुरी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वासियों को राहत सामग्री का वितरण किया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री आप तक पहुंचाई जा रही है। प्रभारी मंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वासियों से हाल-चाल जाना और राहत सामग्री वितरित की गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार गरीबों के उत्थान के लिए कार्य योजना बनाकर पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित हुई फसलें व मकानों के जल्द सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओ सराहना करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुस्तेदी से राहत सामग्री व बचाव कार्य किए गए हैं और अभी तक कोई भी जन हानि व पशु हानि नहीं हुई है। पशुओं को भूसा चार आदि की व्यवस्था के साथ-साथ टीकाकरण भी कराया जा रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने लेखपालों को फसलों में हुए नुकसान के सर्वे के निर्देश दिए जल्द ही सर्वे रिपोर्ट तैयार कर कृषि बीमा योजना और राहत मद से कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान अपना स्वयं ऑनलाइन फार्म के माध्यम से फसलों में हुए नुकसान आदि का विवरण दे सकते हैं। बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों/क्षतिग्रस्त मकानों हेतु आवेदन पत्र सम्बन्धी सूचना के सम्बंध में जनपद जालौन में विगत दिनों आयी बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों/क्षतिग्रस्त मकानों के सम्बन्ध में आम जनमानस की सुविधा हेतु, ऑनलाइन आवेदन किये जाने का एक गूगल लिंक जारी किया गया है।
उपरोक्त लिंक पर क्लिक करके अपने मकानों, फसलों की क्षति के सम्बन्ध में सूचना भरी जा सकती है। इन सूचनाओं का सत्यापन सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल द्वारा किया जायेगा तथा पात्र होने पर सम्बन्धित कृषक को शासनादेश में निहित व्यवस्था अनुसार अनुमन्य सहायता धनराशि उनके बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ सुरेश कुमार पाल जालौन ब्लाक प्रमुख, कोंच चेयरमैन आदि जनप्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *