www.a2znewsup.com
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन) उरई : जनपद में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक प्रदीप गावंडे केशोराव व जालौन जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विशिष्ठ नवीन गल्ला मंडी कालपी रोड उरई में स्क्रूटनी की गई।एवं अभिलेखों की जांच पीटासीन अधिकारी की डायरी का मिलान पूर्ण कर लिया गया।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 45- जालौन, भोगनीपुर, गरौठा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अभिलेखों की जांच की गई, पीठासीन अधिकारियों की डायरी, मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर तैयार किए गए अभिलेखों, आंकड़ों की जांच व मिलान किया गया, इस प्रकार स्क्रूटनी कार्य पूर्ण कर लिया गया। इसके उपरांत स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगे cctv कैमरे के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, समस्त एआरओ सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि बीजेपी से दिलीप कुमार, सपा से राजीव शर्मा, बीएसपी से भगवती शरण, निर्दलीय प्रेम लता वर्मा आदि मौजूद रहे।
