www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

आज 10वां “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “का आयोजन जनपद के समस्त तहसील, ब्लॉक व ग्रामों में संपन्न हुआ,


मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, सांसद नारायण दास मौजूद रहे

जनपद जालौन  10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम इंन्दिरा स्टेडियम उरई


(उरई जालौन) उरई ; आज 10वां “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “का आयोजन जनपद के समस्त तहसील, ब्लॉक व ग्रामों में संपन्न हुआ, 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम इंदिरा स्टेडियम उरई में मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी/मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, सांसद नारायण दास अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए उपस्थित नागरिकों ने भी योग गुरु राम प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में योग कर उसकी महत्ता और संदेश को स्थापित करने का प्रयास किया।
नोडल अधिकारी/मंडलायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारी प्राचीन सभ्यता है और संस्कृति का हिस्सा है आदिकाल से ऋषि-मुनियों ने योग के महत्व को बताने का प्रयास किया था, जब हम इस परंपरा से हटने लगे तो शरीर बीमार पड़ने लगा। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा आज से 10 वर्ष पूर्व यूएन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दर्जा दिलवाया गया। उन्होंने कहा कि देश को अग्रणी रखना है समाज को स्वस्थ रखना है तो प्राचीन परंपरा योग की तरफ जाना पड़ेगा, जब समाज पास होगा तभी देश मजबूत होगा, मजबूत समाज एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि भारत ने योग को खोजा और आज पूरे विश्व पटल पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास के बाद योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग करने से मन, बुद्धि और आत्मा तीनों का समन्वय होता है और हमारी दिनचर्या में शांति और सुकून रहता है। उन्होंने  प्रधानमंत्री को इस बात के लिए धन्यवाद अर्पित किया कि उन्होंने योग को संपूर्ण विश्व में स्थापित किया। सभी लोग करें योग रहें निरोग शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना है तो योग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग की पूर्णता इसी में है कि जीवभाव में पड़ा मनुष्य परमात्मा से जुड़कर अपनी निजी आत्मस्वरूप में स्थापित हो जाए, योग करना मतलब एकजुट करना या एकत्रित करना योग में आसन प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से हम मनुष्यों और शरीर के विभिन्न अंगों में सामंजस्य बनाना सीखते हैं। इंदिरा स्टेडियम में 45 मिनट तक नागरिकों को योग क्रियायें कराई गई, जिसमे सबसे पहले प्राथना आयोजित कराई गई, उसके बाद खड़े होकर शिथलीकरण योग कराया गया, इसके अलावा ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, प्रणायाम सहित अन्य योग क्रियाएं कराई गई।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी आदि जिला स्तरीय अधिकारी सहित आम नागरिकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग किया।

____________________________________

जिला कारागार उरई

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कारागार उरई में प्रातः 7:30 बजे से योग दिवस  जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में आयोजित किया गया
       
          
(उरईजालौन) उरई:उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज ‘‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के अवसर पर जिला कारागार उरई में प्रातः 07ः30 बजे से ‘‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ कार्यक्रम प्रभारी जनपद न्यायाधीश निर्देशन में आयोजित किया गया है। यहां योग प्रशिक्षक  द्वारा बन्दियों को आयुष मंत्रालय द्वारा निर्गत प्रोटोकॉल के अन्तर्गत योग की विभिन्न क्रियायें, गतिविधियों और आसनों  का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में सहभागिता करते हुये अपर जिला जज/सचिव श्री राजीव सरन द्वारा अवगत कराया गया कि योग का अभ्यास एक बेहतर इंसान बनने के साथ एक तेज दिमाग, स्वस्थ दिल और एक सुकून भरे शरीर को पाने के तरीकों में से एक है। योग अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 में आरंभ होने के बाद, हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह हमारे जीवन में इस प्राचीन भारतीय कला को अनमोल करने के महत्व पर बल देने का एक महान प्रयास है। हमारे लिए स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत ही महत्वपूर्ण साधन है। योग का इतिहास काफी पुराना है, भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा यह प्राचीन समय में भी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कार्य था। योग का जीवन में विशेष महत्व होता है। नियमित योग करने से हमारा मन शांत और संतुलित रहता है और हम शारीरिक रूप से फिट रहते है।
        इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक  नीरज देव सभी आगन्तुकों का स्वागत व अभिनन्दन किया।
कारापाल  प्रदीप कुमार, उपकारापाल श्री तारकेश्वर सिंह,  अमर सिंह, कनिष्ठ लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शुभम् शुक्ला, पी0एल0वी0  पंकज कुमार समेत सिद्धदोष/विचाराधीन बन्दी उपस्थित रहे


(2 ) उरई;🧘‍♂️”अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस“🧘‍♂️ के अवसर पर जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा जालौन द्वारा जनपद के अन्य अधि0/कर्मचारीगणों व छात्र-छात्राओं के साथ उरई इन्दिरा स्टेडियम में सामुहिक रूप से योगाभ्यास किया गया, तथा मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का दिया संदेश।


(3) उरई: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ असीम चौधरी जालौन द्वारा अधिकारियों/कर्म0गणो के साथ रिजर्व पुलिस लाइन उरई में योग कर पुलिसकर्मियो को नियमित योगाभ्यास को अपने जीवन में अपनाकर स्वस्थ रहने का दिया संदेश।


(4) माधौगढ़:10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्किल माधौगढ क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र कुमार बाजपेई/थाना प्रभारीगण द्वारा कर्म0गण के साथ योगाभ्यास कर पुलिसकर्मियों को नियमित योगाभ्यास को जीवन में अपना कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश ।
(5)  जालौन : आज 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्किल जालौन के क्षेत्राधिकारी राम सिंह यादव/थाना प्रभारीगण द्वारा कर्म0गण के साथ योगाभ्यास कर पुलिसकर्मियों को नियमित योगाभ्यास को जीवन में अपना कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश ।


(6) उरई:आज़ 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्किल नगर उरई के क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी /थाना प्रभारीगण द्वारा कर्म0गण के साथ योगाभ्यास कर पुलिसकर्मियों को नियमित योगाभ्यास को जीवन में अपना कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश


(7) कालपी:10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्किल कालपी के थाना प्रभारीगण द्वारा कर्म0गण के साथ योगाभ्यास कर पुलिसकर्मियों को नियमित योगाभ्यास को जीवन में अपना कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश ।
(8) कोंच आज 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्किल कोंच के क्षेत्राधिकारी  उमेश कुमार पाण्डेय/थाना प्रभारीगण द्वारा कर्म0गण के साथ योगाभ्यास कर पुलिसकर्मियों को नियमित योगाभ्यास को जीवन में अपना कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश ।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *