{“_id”:”670d13d0d65b2ed12a0eb0cd”,”slug”:”jalaun-thieves-targeted-three-shops-and-stole-thousands-of-rupees-2024-10-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये पार किए, घटना सीसीटीवी में कैद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय

Updated Mon, 14 Oct 2024 06:23 PM IST

Jalaun News: तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व सामान पार कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस छानबीन में जुटी है। 


Jalaun: Thieves targeted three shops and stole thousands of rupees

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


उरई में चोरों ने तीन दुकानों से हजारों का सामान पार कर दिया। सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो शटर का टूटा ताला देख उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें दो युवक शटर तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Trending Videos

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरसी गांव के पास पेट्रोल पंप के साथ अवधेश गुप्ता की दुकान है। रविवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए, तभी चोरों ने रात में उनकी दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखी नगदी व सामान पार कर दिया। इसके साथ ही चोरों ने दो दुकानों को भी निशाना बनाते हुए सामान चोरी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें दो चोर शटर तोड़ते हुए दिख रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें