
राजेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी जालौन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में सरकार की महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की ऑनलाइन मॉनीटरिंग, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से की जाती है। रैंकिंग में माह जून की समीक्षा में जिले को विकास एवं राजस्व के विभिन्न विभागों की परियोजनाओं/योजनाओं के समस्त कार्यो के मूल्यांकन के वाद प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जिले के मूल्यांकन में मुख्य रूप से राजस्व, विकास, खाद्य रसद, भूतत्व एवं खनिकर्म, नगर विकास, आबकारी, स्टाम्प, चिकित्सा स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, पशुधन, शिक्षा आदि विभाग शामिल हैं। इन्हीं की योजनाओं को आधार बनाया गया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर महाराजगंज, तीसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर, चौथे स्थान पर हरदोई तथा पांचवे स्थान पर लखीमपुर खीरी है।
झांसी मंडल का जिला ललितपुर 17वें स्थान व झांसी 8वें स्थान पर है। यहां यह उल्लेखनीय है कि इस वर्ष माह फरवरी की रैंकिंग में भी जनपद जालौन का प्रथम स्थान था। एडीएम संजय कुमार ने बताया कि 24 मार्च को 24 अप्रैल व 24 मई को लोकसभा चुनाव के चलते रैंकिंग जारी नहीं हुई थी। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक विभाग की परियोजनाओं /कार्यो के सघन अनुश्रवण के कारण को समस्त मानकों में उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त हुई है।
आयुक्त ने जिलाधिकारी को फोन कर दी बधाई
झांसी कमिश्नर विमल कुमार दुबे ने जालौन जिले के प्रथम आने पर जिलाधिकारी राजेश पांडेय सहित सभी आलाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी की मेहनत का नतीजा है कि जिले को प्रथम स्थान आ पाया। इसी तरह कार्यों की प्रगति पर ध्यान देकर गलतियों पर ध्यान केंद्रित करते रहे और शासन की मंशा अनुरूप कार्य करते रहें, जिससे जिला हमेशा अव्वल बना रहे।
