पर्वत सिंह बादल उरई ब्यूरो चीफ जालौन ✍🏻 (उरईजालौन )उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार प पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार उरई में संस्कृति उत्सव-2024-25 (हमारी संस्कृति-हमारी पहचान) एवं उत्तर प्रदेश दिवस-2025 (विकास व विरासत प्रगति के पथ पर उत्तर प्रदेश) कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत जनपद स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा संस्कृति उत्सव-2024-25 (हमारी संस्कृति-हमारी पहचान) एवं उत्तर प्रदेश दिवस-2025 (विकास व विरासत प्रगति के पथ पर उत्तर प्रदेश) कार्यक्रम आयोजन के सम्बन्ध में शासन से प्राप्त बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिनांक 24.01.2025 एवं 25.01.2025 को समस्त सम्बन्धित विभाग अपने विभाग से सम्बन्धित गतिविधियों के साथ-साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के ऑडिटोरियम में शासन की महत्वाकांक्षी व लाभार्थीपरक योजनाओं की स्टॉल/प्रदर्शनी कार्यक्रम के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार इत्यादि एवं चयनित उत्कृष्ठ प्रतिभागियों, कलाकारों का चयन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हर्षोल्लास के आयोजित कर प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया जाये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु चयनित प्रतिभावान कलाकारों का पंजीकरण संस्कृति विभाग की बेवसाइट पर भी कराया जाये, जिससे जनपद की ख्याति राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदर्शित की जा सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार , मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) संजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० एन०डी० शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
