http://www.a2znewsup.com

रिपोर्ट विजय विजय द्विवेदी (जगम्मनपुर ब्यूरो चीफ) ✍️

(उरईजालौन)कुठौंद,: आज जनपद जालौन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की कुठौन्द कार्यकारिणी का गठन धूमधाम से संपन्न हुआ
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की कुठौन्द कार्यकारिणी का गठन,दीक्षित गेस्ट हाउस कुठौन्द में संघ के जनपद के  प्रधान संरक्षक राम बालक व्यास की अध्यक्षता एवं  अभिनव दीक्षित मंडलीय अध्यक्ष , लक्ष्मीकांत रावत मंडलीय महामन्त्री , विशाल कुमार रावत जिला महामंत्री के दिशा निर्देशन में  संतोष तिवारी ,शिवराम त्रिपाठी पर्यवेक्षक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। ब्लॉक संरक्षण मंडल के रूप में राकेश शुक्ला, अभिनव दीक्षित , गौतम त्रिपाठी , देवेंद्र श्रीवास्तव , मूल नारायण राठौर नियुक्त हुए । मंच का संचालन विनय कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा संघ के ब्लॉक के कर्मठ, अनुभवी शिक्षक नेता देव सिंह परिहार को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। ब्लॉक में ऊर्जावान कर्मठ शिक्षक उमेश चंद्र मिश्रा महामंत्री निर्वाचित हुए।  श्याम सुंदर सिंह राठौर को ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। ब्लॉक उपाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार सिंह, राम कुमार सिंह जी , सुधीर श्रीवास्तव एवं श्रीमती शशि यादव व श्रीमती सरिता वर्मा महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त हुई। इसी क्रम में  कमला पति त्रिपाठी, माताप्रसाद, अंजनी कुमार शुक्ला, गोविंद राम,  संतोष कुशवाहा , प्रदीप कोष्ठा, जितेंद्र कुमार को ब्लॉक संयुक्त मंत्री एवं श्री मती संघ्या वर्मा महिला ब्लॉक संयुक्त मंत्री के लिए निर्वाचित हुयीं। जगत सिंह कुशवाह व हरनारायन ब्लॉक प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी के लिए चुने गए। लेखाकार के लिए करुणेश् बाबू ,आय व्यय निरीक्षक के लिए अनिल कुमार निर्वाचित हुए।
सभी नव निर्वाचित जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ब्लॉक कुठौन्द के समस्त पदाधिकारियों को मंडलीय व जनपदीय टीम ने बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी है। इस अवसर पर थानेदार सिंह,अनिल कुमार,रांची यादव दो दर्जन से ज्यादा अध्यापक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अभिनव दीक्षित मंडलीय अध्यक्ष,लक्ष्मी कांत रावत मंडलीय महामन्त्री झांसी मंडल ,आलोक पाठक जिलाध्यक्ष, विशाल कुमार रावत जिला महामंत्री,
संतोष कुमार तिवारी जिला कोषाध्यक्ष,सुनील कुमार निरंजन जिला मंत्री,अवनीश कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं समस्त जुनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जनपद जालौन मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *